जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों का निर्यात जून तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 1,60,263 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का यात्री वाहन निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख इकाई से अधिक रहा है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारत का यात्री वाहन निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख इकाई से अधिक रहा है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यात्री वाहन निर्यात प्रभावित हुआ था।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में यात्री वाहनों का निर्यात बढ़कर 1,60,263 इकाई पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में भारत का वाहन निर्यात 1,27,083 इकाई रहा था।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, तिमाही के दौरान यात्री कारों का निर्यात 88 प्रतिशत बढ़कर 1,04,400 इकाई पर पहुंच हुआ। वहीं, इस अवधि के दौरान यूटिलिटी वाहनों का निर्यात 18 प्रतिशत बढ़कर 55,547 इकाई रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में वैन का निर्यात सालाना आधार पर घटकर 316 इकाई रह गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 588 इकाई रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, तिमाही के दौरान देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का यात्री वाहनों का निर्यात 53 प्रतिशत बढ़कर 68,987 इकाई पर पहुंच गया। एक साल पहले समान अवधि में मारुति का निर्यात 45,056 इकाई रहा था।

हुंदै मोटर इंडिया का निर्यात 15 प्रतिशत बढ़कर 34,520 इकाई और किआ इंडिया का 21,459 इकाई रहा। निसान मोटर इंडिया का निर्यात 11,419 इकाई और फॉक्सवैगन का 7,146 इकाई रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\