जरुरी जानकारी | तैयार इस्पात का निर्यात 2021-22 में बढ़कर 1.35 करोड़ टन पर: कुलस्ते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि बीते वित्त वर्ष में देश से तैयार इस्पात का निर्यात बढ़कर 1.35 करोड़ टन पहुंच गया। मूल्य के हिसाब से यह एक लाख करोड़ रुपये का रहा।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि बीते वित्त वर्ष में देश से तैयार इस्पात का निर्यात बढ़कर 1.35 करोड़ टन पहुंच गया। मूल्य के हिसाब से यह एक लाख करोड़ रुपये का रहा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में इस्पात निर्यात 1.07 करोड़ टन था।

मेटालॉजिक पीएमएस की तरफ से स्टील और इंजीनियरिंग निर्यात पर आयोजित कार्यक्रम में इस्पात मंत्री कुलस्ते कहा, ‘‘देश ने 2021-22 के दौरान एक लाख करोड़ रुपये मूल्य का 1.35 करोड़ टन इस्पात का निर्यात किया। जबकि 46,000 करोड़ रुपये के इस्पात का आयात किया गया।’’

उन्होंने कहा कि भारत से वस्तुओं का निर्यात का मूल्य 420 अरब डॉलर रहा।

कुलस्ते ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में देश में इस्पात की खपत अबतक के उच्चस्तर करीब 10.6 करोड़ टन पर पहुंच गया। जबकि देश ने रिकॉर्ड 12 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन किया।

क्षेत्र की सालाना वृद्धि दर औसतन पांच से छह प्रतिशत है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद व्यापार, उत्पादन और खपत के मामले में इस्पात क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहा है। सभी क्षेत्रों में इस्पात क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड