जरुरी जानकारी | फरवरी में निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा भी 21.19 अरब डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर रहा। हालांकि इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, दो मार्च इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब डॉलर रहा। हालांकि इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया।
वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी शुरूआती आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में आयात करीब 35 प्रतिशत उछलकर 55 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आयात और निर्यात के बीच अंतर को बताने वाला व्यापार घाटा फरवरी 2021 में 13.12 अरब डॉलर रहा था।
मंत्रालय के अनुसार, ‘‘देश का वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 45.80 प्रतिशत बढ़कर 374.05 अरब डॉलर रहा। इसस पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था।’’
चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में आयात 59.21 प्रतिशत बढ़कर 550.12 अरब डॉलर रहा।
इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 88.99 अरब डॉलर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)