देश की खबरें | कश्मीर के अनंतनाग में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त, चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।
श्रीनगर, तीन जून जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | चीन के साथ छह जून को वार्ता में विशिष्ट प्रस्ताव रखेगा भारत: सूत्र.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अनंतनाग के नानिल में आदिल मकबूल वानी के आवास पर छापा मारा और 24 किलोग्राम अवैध विस्फोटक बरामद किया।
उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच में पता चला कि इसमें तीन और लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़े | मुंबई की जलती इमारत से 10 लोग बचाए गए, आग बुझाई गई.
उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)