देश की खबरें | अंबानी के घर के पास विस्फोटक मामला: जांच दल का नेतृत्व एसीपी करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले की जांच कर रहे दल का नेतृत्व मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के एक अधिकारी करेंगे।

मुंबई, तीन मार्च कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले की जांच कर रहे दल का नेतृत्व मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के एक अधिकारी करेंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी जबकि मामले के छह दिन बीत जाने के बावजूद इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस आयुक (अपराध) नितिन अलकनुरे जांच दल का नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य इकाइयां भी मदद करेंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी की शाम को एक एसयूवी (स्कार्पियो) में 2.5 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें (विस्फोटक सामग्री) बरामद हुई थीं।

एसयूवी के अंदर एक पत्र भी था जिसमें कथित तौर पर अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई थी।

पुलिस ने अब तक की जांच में किसी भी तरह के आतंकी कोण को खारिज किया है।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में तफ्तीश के लिये अपराध शाखा ने विशेष इकाइयों समेत 10 दल बनाए हैं। उन्होंने बाताया कि अब तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किये गए हैं।

पुलिस उस इनोवा कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसमें विस्फोटक के साथ खड़ी की गई एसयूवी का चालक बैठकर फरार हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई, ठाणे और आसपास के अन्य इलाकों में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पूर्व में बताया था कि एसयूवी मुलुंड इलाके से एक हफ्ते पहले चुराई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\