देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में विस्फोट, तीन लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 10 वर्षीय एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 16 जून जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 10 वर्षीय एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले के लंगेट इलाके के कछरी में एक पुरानी मस्जिद को गिराने के दौरान विस्फोट हुआ।
मस्जिद प्रबंधन समिति नई मस्जिद बनाने के लिए पुरानी ढांचे को गिरा रही थी।
विस्फोट के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है।
घायलों की पहचान मुदासिर अहमद मीर (26), गुलाम अहमद तंत्रे (65) और डी ए लोन (10) के रूप में हुई है।
घायलों को उप जिला अस्पताल लंगेट ले जाया गया जहां से मीर को हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

