एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | काबुल में विस्फोट, बच्चों समेत 10 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि विस्फोट में स्कूली बच्चों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं।

विदेश की खबरें | काबुल में विस्फोट, बच्चों समेत 10 की मौत

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि विस्फोट में स्कूली बच्चों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने विस्फोट के संबंध में तत्काल और अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है। देश में तालिबान और अफगान बलों के बीच हिंसा में वृद्धि देखी गई है। वहीं तालिबान और सरकार के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में दशकों लंबे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहे हैं।

वहीं अमेरिका ने फरवरी में तालिबान के साथ शांति समझौता किया है जिससे देश से अमेरिकी बलों की वापसी का रास्ता खुल गया है।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

इससे पहले शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन आ गई थी, जिसमें आम लोग बैठ हुए थे।

गज़नी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में पुलिस कर्मियों की एक गाड़ी आ गई जो पहले विस्फोट के स्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए जा रही थी।

सीरत ने बताया कि विस्फोटों में कई अन्य जख्मी भी हुए हैं और हमलों की जांच चल रही है।

हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। प्रांतीय पुलिस ने दावा किया कि तालिबान ने बम लगाए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).