Firecracker Explosion in Tamilnadu: तमिलनाडु में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर के निकट शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
विरुधुनगर(तमिलनाडु), 29 जून : तमिलनाडु के विरुधुनगर के निकट शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि विस्फोट और आग लगने का कारण पटाखा बनाने में रासायनिक पदार्थों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें : केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान, कहा- पूरी निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि इकाई के नजदीक मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पटाखा निर्माण इकाई की इमारत को भी इस घटना में नुकसान पहुंचा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

