देश की खबरें | दिल्ली के बवाना इलाके में फैक्टरी में विस्फोट, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सिगरेट लाइटर के कबाड़ से प्लास्टिक दाना बनाने के दौरान यह विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सिगरेट लाइटर के कबाड़ से प्लास्टिक दाना बनाने के दौरान यह विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में विस्फोट के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि धमाके में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से फैक्टरी में आग नहीं लगी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

आग लगने के बारे में बवाना पुलिस थाने में एक 'पीसीआर कॉल' प्राप्त हुई और कॉल करने वाले ने कहा कि वहां कुछ लोग फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल गाड़ियों, एम्बुलेंस और पुलिस कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी दिल्ली) रवि कुमार सिंह ने कहा कि घायलों को एमवी अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फैक्टरी को मुकेश नाम का एक व्यक्ति चला रहा था। फैक्टरी में छह मजदूर काम कर रहे थे।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हरवीर और अशोक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी संजीव (28), नांगलोई निवासी सोनू (40), उषा (40) और एटा निवासी भानु के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि फैक्टरी मालिक मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान