एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल के नदिया में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल के नदिया में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत, एक घायल

कोलकाता, सात फरवरी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘विस्फोट स्थल से चार लोगों को जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हम मृतकों और घायल की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्टरी में लगी आग पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया। मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).