विदेश की खबरें | यमन में सेना के हथियार भंडार में धमाका, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सना, पांच जुलाई (एपी) यमन के दक्षिण पूर्वी अबयान प्रांत में स्थित सेना के एक हथियार भंडार में मंगलवार को विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गये। चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सना, पांच जुलाई (एपी) यमन के दक्षिण पूर्वी अबयान प्रांत में स्थित सेना के एक हथियार भंडार में मंगलवार को विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गये। चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लॉदार शहर के एक लोकप्रिय बाजार में स्थित भंडार में तड़के हुए विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। यमन शहर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के प्रति वफादार बलों का नियंत्रण है।

कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें पत्रकारों से बात करने की इजाजत नहीं थी।

विस्फोट की जिम्मेदारी का तत्काल कोई दावा नहीं किया गया था। भंडार का इस्तेमाल हथियारों और विस्फोटकों को एकत्र करने के लिए किया जाता था, जो आमतौर पर लॉदार के बाजार में बेचे जाते हैं।

यमन वर्ष 2014 से गृहयुद्ध की चपेट में है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया और सरकार को निर्वासित होने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन इसके अगले साल एक सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन हूतियों से लड़ने के लिए युद्ध में शामिल हो गया और सरकार को सत्ता में बहाल किया।

इसके पहले मई में यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में भीड़भाड़ वाले मछली बाजार में एक व्यक्ति द्वारा हथगोला फेंकने से कम से कम पांच नागरिक मारे गए और 20 घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड