देश की खबरें | सरकार गिराने के भाजपा विधायक के दावे पर कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं : शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ विधायक के इस दावे के मद्देनजर कानूनी विकल्प तलाशे जाएंगे कि उनकी पार्टी के एक ‘बड़े नेता’ ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी राशि अलग से रखी हुई है।

बेंगलुरु, 30 सितंबर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ विधायक के इस दावे के मद्देनजर कानूनी विकल्प तलाशे जाएंगे कि उनकी पार्टी के एक ‘बड़े नेता’ ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी राशि अलग से रखी हुई है।

भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने हालांकि रविवार को यह भी कहा कि उनकी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और विधायक ‘इस तरह के किसी भी अभियान और (विधायकों की) खरीद फरोख्त’ के खिलाफ हैं ।

उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने आप ही गिर जायेगी ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की एक बैठक बुलायी है। ‘उन्होंने’ हमारी सरकार को गिराने के लिये 1200 करोड़ रुपये रखे हैं। इस बारे में हम अपनी कानूनी टीम के साथ चर्चा करेंगे। मैंने इससे पार्टी के अलाकमान को भी अवगत कराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी हो, मामले की जांच आयकर विभाग को करनी होगी। मैंने केपीसीसी में एक बैठक बुलाई है ताकि पता चल सके कि इस मामले में कानून क्या कहता है।"

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी परमेश्वर के साथ उनकी बैठक विजयपुरा विधायक के बयान के बाद कानूनी विकल्पों पर विचार करने के लिए थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\