विशेषज्ञों ने धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाए जाने की सलाह दी
कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लागू किए गए बंद की अवधि तीसरी बार बढ़ाई गई है। यह अवधि 17 मई को समाप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि चौथा चरण मौजूदा चरण से पूरी तरह अलग होगा।
चेन्नई, 14 मई कोविड-19 से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार द्वारा नियुक्त स्वास्थ्य पेशेवरों की एक विशेषज्ञ समिति ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को यह सुझाव दिया कि लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए।
कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लागू किए गए बंद की अवधि तीसरी बार बढ़ाई गई है। यह अवधि 17 मई को समाप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि चौथा चरण मौजूदा चरण से पूरी तरह अलग होगा।
विशेषज्ञ समिति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ दो घंटे बातचीत की। डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा में भाग लिया।
पैनल की अहम सदस्य डॉ. प्रभदीप कौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंद अगले चरण में प्रवेश करने वाला है। हम इसे एकसाथ हटाने के बजाए धीरे-धीरे हटा सकते हैं। यदि इसे एक साथ हटा दिया गया, तो कोरोना वायरस संक्रमण और फैलने का खतरा है।’’
उन्होंने अत्यधिक संख्या में जांच किए जाने के लिए तमिलनाडु की प्रशंसा की और कहा कि यह जारी रहना चाहिए।
कौर ने कहा, ‘‘हम ऐसी वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं, जिसके मामले कभी समाप्त नहीं होंगे... कभी मामलों में बढ़ोतरी होगी, कभी ये कम हो जाएंगे। हमें सही रणनीति अपनाकर इन्हें बढ़ने से रोकना होगा। हमें घबराना नहीं चाहिए और इसे काबू करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

