Bihar: पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी सीआरपीएफ से निष्कासित जवान गिरफ्तार
बिहार के मुंगेर जिले की पुलिस ने सीआरपीएफ से निष्कासित एक जवान को बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
मुंगेर, 19 मई : बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले की पुलिस ने सीआरपीएफ से निष्कासित एक जवान को बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . सदर पुलिस उपाधीक्षक नंदजी प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीआरपीएफ से निष्कासित यह जवान अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने ले जाता था और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया करता था.
उन्होंने बताया कि पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद आरोपी की पत्नी ने कुकर्म करते रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया . यह भी पढ़ें : Bihar: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है . आगे की कारर्रवाई की जा रही है .
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Board 12th Result Update: बिहार में आज जारी हो सकता है इंटर का रिजल्ट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक क्लिक में ऐसे करें परिणाम चेक
Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस पर पीएम मोदी के संदेश से गदगद हुए सीएम नीतीश कुमार; प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा- 'विकसित बनेगा बिहार'
Bihar Diwas 2026: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बिहार दिवस की बधाई; गौरवशाली अतीत और 'विकसित बिहार' के संकल्प पर दिया जोर
Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई
\