विदेश की खबरें | मंत्रिस्तरीय बैठक में साहेल राष्ट्रों के लिए आर्थिक सहायता जुटने की उम्मीद: संरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र, 19 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के प्रमुख ने मंगलवार को होने वाली एक बड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक में अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में मानवीय संकट का सामना कर रहे तीन देशों के लिए एक अरब डॉलर की राशि जुटाई जा सकने और नेताओं को बढ़ते संघर्ष, असुरक्षा, कमजोर शासन और विकास की कमी जैसे संकटों का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किए जाने की उम्मीद जताई है।

संयुक्त राष्ट्र, 19 अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के प्रमुख ने मंगलवार को होने वाली एक बड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक में अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में मानवीय संकट का सामना कर रहे तीन देशों के लिए एक अरब डॉलर की राशि जुटाई जा सकने और नेताओं को बढ़ते संघर्ष, असुरक्षा, कमजोर शासन और विकास की कमी जैसे संकटों का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किए जाने की उम्मीद जताई है।

अवर महासचिव मार्क लोकोक ने ‘एपी’ को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि बुर्किना फासो, माली और नाइजर में बने हालात तेजी से बढ़ती आबादी, जलवायु परिवर्तन तथा ‘‘उन सभी समस्याओं के कारणों से निपटने में विफलता’’ के संकेत हैं।

यह भी पढ़े | Muhammad Safdar Arrested: मरियम नवाज के पति कराची में गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि इसी के परिणामस्वरूप, ‘‘बुर्किना फासो, माली और नाइजर के सीमावर्ती इलाकों में 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है और इन लोगों में से ज्यादातर बच्चे हैं।’’

लोकोक ने कहा कि मंगलवार को डेनमार्क, जर्मनी और यूरोपीय संघ तथा संयुक्त राष्ट्र की जो ऑनलाइन बैठक होनी है, उसका उद्देश्य दुनिया के तेजी से बढ़ते मानवीय संकट को सामने लाना है ताकि आर्थिक सहायता बढ़ाई जा सके और समाधानों पर खास जोर दिया जा सके।

यह भी पढ़े | अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण.

उन्होंने कहा कि हालात बहुत तेजी से बदतर हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने कहा कि वर्तमान में अनुमानित 74 लाख लोग खाद्य असुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं, जो एक वर्ष पहले के मुकाबले तीन गुना है।

एपी मानसी निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\