जरुरी जानकारी | वर्ष 2020-21 के खरीफ सत्र में 495.37 लाख टन चावल खरीद की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि खरीफ मौसम के दौरान विपणन वर्ष 2020-21 में चावल खरीद 495.37 लाख टन रहने का अनुमान है। यह पिछले 2019-20 के खरीफ विपणन सत्र की खरीद के मुकाबले 19.07 प्रतिशत अधिक है।
नयी दिल्ली, 14 सितंबर खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि खरीफ मौसम के दौरान विपणन वर्ष 2020-21 में चावल खरीद 495.37 लाख टन रहने का अनुमान है। यह पिछले 2019-20 के खरीफ विपणन सत्र की खरीद के मुकाबले 19.07 प्रतिशत अधिक है।
खाद्य एवं जन वितरण विभाग के सचिव सुंधाशु पांडे ने 11 सितंबर को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये खाद्य सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में खरीद व्यवस्था पर चर्चा की गयी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘2020-21 के खरीफ सत्र के दौरान करीब 495.37 लाख टन चावल की खरीद का अनुमान है। यह 2019-20 के खरीफ विपणन सत्र के दौरान 416 लाख टन की खरीद के मुकाबले 19.07 प्रतिशत अधिक है।’’
मौजूदा खरीफ विपणन सत्र के दौरान तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चावल की खरीद में 100 प्रतिशत और उससे अधिक की वृद्धि का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में यह 2019-20 के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक रह सकता है।
यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी है हिंदी, इसे संवार रहे नए रचनाकार.
जिन प्रमुख राज्यों से चावल खरीद का अनुमान है, उनमें पंजाब (113 लाख टन), छत्तीसगढ़ (60 लाख टन) और तेलंगाना (50 लाख टन) शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 44 लाख टन, आंध्र प्रदेश में 40 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 37 लाख टन और ओड़िशा में 37 लाख टन खरीद का अनुमान है।
बैठक के दौरान खाद्य सब्सिडी के संदर्भ में राज्यों के मुद्दे पर भी चर्चा की गयी।
कोविड-19 को देखते हुए राज्यों से खरीद गतिविधियों के दौरान सामाजिक दूरी और अन्य मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करने को लेकर कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)