देश की खबरें | आबकारी घोटाला: न्यायालय ने आरोपी राघव मगुंटा की पत्नी की चिकित्सा जांच का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हिरासत में चल रहे राघव मगुंटा की पत्नी की चिकित्सा जांच का सोमवार को आदेश दिया।

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हिरासत में चल रहे राघव मगुंटा की पत्नी की चिकित्सा जांच का सोमवार को आदेश दिया।

मगुंटा ने अपनी पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उसकी देखभाल के लिये अंतरिम जमानत की मांग की है।

न्यायामूर्ति दिनेश कुमार शर्मा, वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा की निचली अदालत के आठ मई के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। निचली अदालत ने मगुंटा की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि चेन्नई में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में सात दिन के अंदर चिकित्सा जांच की जाए।

अदालत ने इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से अंतरिम जमानत के लिए आरोपी की याचिका पर उसका पक्ष बताने को कहा था।

एजेंसी ने अदालत से कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा दी गई चिकित्सा रिपोर्ट का सत्यापन किया गया है लेकिन उसकी पत्नी के स्वास्थ्य का और मूल्यांकन दिल्ली या आंध्र प्रदेश के किसी अस्पताल में किया जाना चाहिए।

मगुंटा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में उनकी पत्नी की मेडिकल जांच पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान पत्नी की देखभाल के लिये आरोपी को रिहा किया जाना चाहिए।

सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए ईडी के वकील ने प्रार्थना का विरोध किया और कहा कि अंतरिम जमानत दिए जाने से पहले आरोपी की पत्नी की स्थिति का पता लगाने के लिए एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सा जांच की जरूरत है।

निचली अदालत ने पहले उन्हें यह कहते हुए अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था कि इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि आरोपी पर धन शोधन का मुकदमा चलाया जा रहा है जो एक गंभीर आर्थिक अपराध है।

इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 29 मई को तय की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान