देश की खबरें | सुदूर उत्तरी भागों को छोड़कर, अन्य सभी स्थल पर्यटकों के लिए खुले हैं: सिक्किम सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी सिक्किम के सुदूर हिस्सों को छोड़कर सिक्किम के सभी लोकप्रिय स्थल पर्यटकों के लिए खुले हैं। सिक्किम सरकार ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 21 नवंबर उत्तरी सिक्किम के सुदूर हिस्सों को छोड़कर सिक्किम के सभी लोकप्रिय स्थल पर्यटकों के लिए खुले हैं। सिक्किम सरकार ने यह जानकारी दी।

सिक्किम सरकार के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त सचिव बंदना छेत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन क्षेत्र, अर्थात् गंगटोक, नामची, सोरेंग, पाक्योंग और ग्यालशिंग यात्रा के लिए सुरक्षित हैं और इन क्षेत्रों में मौसम बहुत शानदार है।

सोमवार को एक आदेश में कहा गया, "सिक्किम के धुर उत्तरी हिस्से को छोड़कर राज्य के अन्य सभी गंतव्य पर्यटकों के लिए खुले हैं। तीस्ता में बाढ़ का प्रभाव सामान्य हो गया है।"

उन्होंने पर्यटकों से सिक्किम की यात्रा करने का आग्रह किया, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

सिक्किम में चार अक्टूबर की तड़के बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से 40 लोगों की मौत हो गई थी।

पर्यटन उद्योग मुख्य आर्थिक गतिविधि होने के कारण हर साल दस लाख से अधिक पर्यटक सिक्किम आते हैं।

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने सिक्किम को 2024 में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थलों की सूची में शामिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now