जरुरी जानकारी | वित्तीय क्षेत्र में प्रौद्योगिकी कंपनियों की उपस्थिति की जांच कर रहे हैं: रिजर्व बैंक डिप्टी गवर्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक इस बात की जांच कर रहा है कि क्या गूगल और अमेजन द्वारा स्वीकार की जा रही जमा तय कानूनों और नियमनों के तहत है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक इस बात की जांच कर रहा है कि क्या गूगल और अमेजन द्वारा स्वीकार की जा रही जमा तय कानूनों और नियमनों के तहत है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि वित्तीय क्षेत्र में प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। गूगलपे और अमेजन दोनों ने ऋणदाताओं के साथ भागीदारी में अपने मोबाइल फोन ऐप के जरिये जमा स्वीकार करने की घोषणा की है।

राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम नियामकीय प्रभाव की दृष्टि से इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। यह जांच मौजूदा कानूनों और नियमनों के परिप्रेक्ष्य में की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में वित्तीय क्षेत्र में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां उतर रही है। इस घटनाक्रम ने दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों का ध्यान खींचा है।

इस साल जून में वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में रिजर्व बैंक ने वित्तीय क्षेत्र में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को मंजूरी देने को लेकर आगाह किया था।

रिजर्व बैंक ने कहा था कि इससे वित्तीय समावेशन को तो बढ़ावा मिलेगा। लेकिन इसके साथ ही बैंकों के साथ समान अवसर, परिचालन के जोखिम, विश्वास हनन नियमों, साइबर सुरक्षा और आंकड़ों की निजता का मुद्दा भी आएगा। रिजर्व बैंक द्वारा सार्वजनिक तौर पर इसको लेकर चिंता जताए जाने के बाद गूगलपे और अमेजन दोनों ने जमा के संग्रह के लिए बैंकों के साथ भागीदारी की घोषणा की थी।

अमेजन पे इंडिया ने कुवेराडॉटइन से तथा गूगलपे ने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक से जमा के लिए करार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\