भाजपा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूर्व सैनिक गिरफ्तार
गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र का इस्तेमाल करने तथा उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पोरबंदर (गुजरात), 3 सितंबर : गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र का इस्तेमाल करने तथा उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. ओडेदरा नजदीकी शिशाली गांव का रहने वाला है. यह भी पढ़ें : Bangalore: महिला से दुष्कर्म के आरोप में 2 कैब ड्राइवर गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने पोरबंदर के विधायक बोखिरिया को बताया था कि ओडेदरा ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

