कटिहार के पूर्व महापौर की गोली मारकर हत्या
उत्तरी बिहार के कटिहार शहर के एक पूर्व महापौर की बृहस्पतिवार रात को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कटिहार, 30 जुलाई : उत्तरी बिहार के कटिहार शहर के एक पूर्व महापौर की बृहस्पतिवार रात को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने शहर स्थित एक मंदिर के पास पूर्व महापौर शिवराज पासवान (45) पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि पासवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
Tags
संबंधित खबरें
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Nishant Kumar to Join JDU Today: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री, आज दोपहर 1 बजे जेडीयू की ग्रहण करेंगे सदस्यता
बिहार के CM नीतीश कुमार ने JD(U) कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र (See Pics and Videos)
\