देश की खबरें | प्रत्येक व्यक्ति ले अंगदान का संकल्प : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि अंगदान को लेकर समाज में भ्रांतियों को दूर कर इसे जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अंगदान का संकल्प लेना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 27 नवम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि अंगदान को लेकर समाज में भ्रांतियों को दूर कर इसे जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अंगदान का संकल्प लेना चाहिए।

गहलोत शुक्रवार को अंगदान दिवस के अवसर पर मोहन फाउण्डेशन जयपुर सिटीजन फोरम (एमएफजेसीएफ) के तत्वावधान में जयपुर में बनाए गए अंगदाता स्मारक के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | किसान आंदोलनः UP के कई जिलों में चक्का जाम, शनिवार-रविवार को भी जारी रहेगा आंदोलन.

उन्होंने कहा कि हमें अंगदान तथा अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में और अधिक समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य में अंग प्रत्यारोपण की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि अंगदान तथा अंग प्रत्यारोपण चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसी क्रांति है जिससे लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | GDP में सुधार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी घटी, अप्रैल-जून में आई थी 23.9% की गिरावट.

जयपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान ऐसा पहला राज्य है जहां ड्राइविंग लाइसेंस पर अंगदाता होने का चिन्ह अंकित करना प्रारंभ किया गया है। यह अपने आप में बड़ी पहल है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पूरे उत्तर भारत में अंगदान के क्षेत्र में आगे आने वाला प्रमुख राज्य बन गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now