एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हर साल अलग, ऐसा किरदार निभाना चाहते हैं राजकुमार राव जो दर्शकों को चौंका दे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता राजकुमार राव स्वयं को एक जैसी भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं रखना चाहते बल्कि वह हर साल ऐसा किरदार निभाने के इच्छुक हैं जो दर्शकों को चौंका दे।

देश की खबरें | हर साल अलग, ऐसा किरदार निभाना चाहते हैं राजकुमार राव जो दर्शकों को चौंका दे

इंदौर, 10 जुलाई अभिनेता राजकुमार राव स्वयं को एक जैसी भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं रखना चाहते बल्कि वह हर साल ऐसा किरदार निभाने के इच्छुक हैं जो दर्शकों को चौंका दे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि प्रत्येक वर्ष एक ऐसा किरदार निभाऊं जो दर्शकों को चौंका दे और यह सोचने पर मजबूर करे कि उन्होंने मुझसे इस तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा नहीं की थी।’’

राव अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक’ के प्रचार के लिए बुधवार को इंदौर आए थे।

अपने अभिनय में नए नए प्रयोग करने के लिए पहचाने जाने वाले राव ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में, वह अपने आप को एक भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय के दौरान किसी भी किरदार को निभाते समय वह मौलिकता पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

‘मालिक’ एक ‘एक्शन थ्रिलर’ फिल्म है जो 11 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें राव के साथ प्रोसेनजीत चटर्जी तथा मानुषी छिल्लर भी नज़र आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).