देश की खबरें | नई बनने वाली हर सड़क की पांच साल की हो गारंटी : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि समयबद्धता और गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और नई बनने वाली हर सड़क की पांच साल की गारंटी होनी चाहिए।

लखनऊ, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि समयबद्धता और गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और नई बनने वाली हर सड़क की पांच साल की गारंटी होनी चाहिए।

शुक्रवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की चालू, लंबित तथा भावी कार्य योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री परियोजनाओं के नियमित अंतराल पर समीक्षा करें और क्षेत्र में दौरा करें। सड़क निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश की एफडीआर तकनीक की केंद्र सरकार ने सराहा, इसे लोक निर्माण विभाग में भी प्रभावी करें।

उन्‍होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सभी राज्य मार्गों, जिला मार्गो एवं अन्य जिला मार्ग सहित समस्त ग्रामीण मार्गों की भी जीआईएस मैपिंग कराई जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने जनहित से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उन्‍होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार सड़क बनने के अगले पांच वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाए और इस बारे में नियम एवं शर्ते स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान