एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हर जिले में कोविड और गैर कोविड रोगियों के लिए हो ‘टेलीकंसल्टेशन’ की व्यवस्था हो : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हर जिले में कोविड और गैर कोविड रोगियों के लिए ‘टेलीकंसल्टेशन’ (फोन से परामर्श) की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

देश की खबरें | हर जिले में कोविड और गैर कोविड रोगियों के लिए हो ‘टेलीकंसल्टेशन’ की व्यवस्था हो : योगी

लखनऊ, 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हर जिले में कोविड और गैर कोविड रोगियों के लिए ‘टेलीकंसल्टेशन’ (फोन से परामर्श) की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति के सम्बन्ध में संवाद किया।

उन्होंने कहा कि आईएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन के चिकित्सकों द्वारा मण्डलायुक्तों, अपर निदेशक स्वास्थ्य तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए प्रत्येक जिले में कोविड और गैर कोविड रोगियों के लिए ‘टेलीकंसल्टेशन’ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

योगी ने कहा कि कोविड के सम्बन्ध में भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता उत्पन्न करने में भी निजी क्षेत्र के चिकित्सक, आईएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन अपना सक्रिय योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में सफलता मिलने में सभी का सक्रिय सहयोग और योगदान रहा है। उन्होंने कहा, “एक बार फिर इस आपदा के समय में हम सभी को धैर्यपूर्वक संक्रमण की चुनौती का सामना करना है।”

उन्होंने कहा कि प्रिण्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में कोविड को परास्त करने वालों की सफलता की कहानियां प्रसारित-प्रचारित की जाएं जिससे जनता जागरूक भी होगी और उसके अन्दर का भय समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी कोविड संक्रमित गम्भीर मरीजों की देखभाल के लिए बिस्तर उपलब्ध कराए जाएं। यदि सरकारी अस्पताल में बिस्तरों की व्यवस्था न हो पाए, तो निजी अस्पतालों में बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अगर मरीज भुगतान करने में असमर्थ है, तो इसकी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।”

योगी ने दावा किया कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकर्स लाए जा रहे हैं तथा हवाई सेवा के माध्यम से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सात संस्थाओं के माध्यम से प्रत्येक अस्पताल में ऑक्सीजन ऑडिट की व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).