जरुरी जानकारी | एवरेडी इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का मुनाफा 52.54 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैटरी एवं लाइटिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 52.54 प्रतिशत घटकर 14.73 करोड़ रुपये पर आ गया।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर बैटरी एवं लाइटिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 52.54 प्रतिशत घटकर 14.73 करोड़ रुपये पर आ गया।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही 31.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि कंपनी की आय आलोच्य तिमाही में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 375.75 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 357.49 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का इस दौरान कुल खर्च 10.98 प्रतिशत बढ़कर 355.33 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 320.16 करोड़ रुपये था।
एवरेडी इंडस्ट्रीज में अब बर्मन परिवार प्रवर्तक इकाई है। प्रबंध निदेशक सुवमय साहा ने कहा कि अधिक मुद्रास्फीति के बीच मांग सुस्त रहने के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)