देश की खबरें | भले ही मुख्यमंत्री को ‘बुरा लगे’, मैं सीमावर्ती जिलों का दौरा करता रहूंगा: पंजाब के राज्यपाल पुरोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीमावर्ती जिलों का दौरा करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन पर किए गए कटाक्ष का शुक्रवार को जवाब दिया और कहा कि भले ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को बुरा लगे, लेकिन वह ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

चंडीगढ़, 26 जुलाई पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीमावर्ती जिलों का दौरा करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन पर किए गए कटाक्ष का शुक्रवार को जवाब दिया और कहा कि भले ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को बुरा लगे, लेकिन वह ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मान ने बृहस्पतिवार को पुरोहित पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें ‘‘संघर्ष का माहौल’’ पैदा करने से बचना चाहिए और इसके बजाय एक विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का उद्घाटन करना चाहिए।

पहले भी विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ टकराव में शामिल रहे राज्यपाल ने मान से कहा कि वह ‘‘उनसे न डरें।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके लिए ‘‘परेशान’’ होने का कोई कारण नहीं है।

पुरोहित ने शुक्रवार शाम यहां मीडिया को छह सीमावर्ती जिलों-- पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर और तरण तारण के अपने दौरे के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके दौरे के कारण पुलिस बल और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय में सुधार हुआ है जिससे पाकिस्तान से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के उनके प्रयासों में मदद मिलेगी।

पुरोहित ने यह भी कहा कि उनके कहने पर सीमावर्ती गांवों में ग्राम स्तरीय रक्षा समितियां गठित की गई हैं और उन्होंने ड्रोन एवं मादक पदार्थों की बरामदगी में मदद करने वाले गांवों के लिए नकद पुरस्कार की भी घोषणा की है।

जालंधर में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से मान ने कहा था कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा ‘‘हम अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।’’

वह सीमावर्ती जिलों में पुरोहित के दौरे, ग्रामीणों तथा पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उनके द्वारा बैठकें किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

पुरोहित ने इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भले ही उन्हें मेरी यात्रा से बुरा लगे, फिर भी मैं जाऊंगा।’’

राज्यपाल ने अपनी मौजूदा भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं सभी से मिलता हूं। मैं हर पार्टी के प्रतिनिधियों से मिलता हूं। मैं उनकी बात सुनता हूं। मेरे अंदर कोई राजनीति नहीं है।’’

पुरोहित ने अपने दौरे को मुद्दा बनाए जाने पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री साहब को मुझसे डरने की क्या जरूरत है? राज्यपाल किसी के लिए समस्या क्यों होना चाहिए?’’

कई महीने पहले सीमावर्ती जिलों के अपने पहले दौरे का जिक्र करते हुए पुरोहित ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस बल के बीच समन्वय की कमी के बारे में पता चला।

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में समन्वय के लिए सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और खुफिया ब्यूरो सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों तथा राज्य पुलिस बल के अधिकारियों को शामिल किया है।

पुरोहित ने कहा, ‘‘ग्राम-स्तरीय रक्षा समिति गठित करने का विचार मेरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केंद्रीय एजेंसियों से कहा है कि वे ग्राम-स्तरीय रक्षा समिति के सदस्यों को वर्ष में एक बार बैठक के लिए बुलाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट