जरुरी जानकारी | तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भी भारत गरीब देश बना रह सकता है : सुब्बाराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने सोमवार को कहा कि 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में भी भारत एक गरीब देश बना रह सकता है, लिहाजा इस बात पर खुशी मनाने का कोई कारण नहीं है।

हैदराबाद, 15 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने सोमवार को कहा कि 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में भी भारत एक गरीब देश बना रह सकता है, लिहाजा इस बात पर खुशी मनाने का कोई कारण नहीं है।

सुब्बाराव ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सऊदी अरब का हवाला दिया और कहा कि अमीर देश बनने का मतलब विकसित राष्ट्र बनना नहीं है।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि अगर वह सत्ता में वापस आते हैं, तो भारत उनके तीसरे कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि कई अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि देश अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सुब्बाराव ने कहा, ‘‘मेरे विचार में यह संभव है (भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है), लेकिन यह कोई उत्सव मनाने की बात नहीं है। क्यों? हम एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं क्योंकि हम 1.40 अरब लोग हैं। और लोग उत्पादन का एक कारक हैं। हम एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं क्योंकि हमारे पास लोग हैं। लेकिन हम अब भी एक गरीब देश हैं।’’

उन्होंने कहा कि कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसकी अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर की है।

सुब्बाराव ने कहा कि भारत 2,600 अमेरिकी डॉलर की प्रति व्यक्ति आय के साथ इस मामले में 139वें स्थान पर है। और ब्रिक्स और जी-20 देशों में सबसे गरीब है।

उन्होंने कहा कि इसीलिए आगे बढ़ने का एजेंडा बिल्कुल साफ है। वृद्धि दर में तेजी लाएं और सुनिश्चित करें कि लाभ सबके बीच वितरित हो।

सुब्बाराव ने प्रधानमंत्री के इस बयान को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनना है।

पूर्व गवर्नर के अनुसार, विकसित राष्ट्र बनने के लिए, चार चीजें... कानून का शासन, मजबूत राज्य, जवाबदेही और स्वतंत्र संस्थान... महत्वपूर्ण हैं।

रमण अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\