विदेश की खबरें | गोलाबारी जारी रहने के चलते संघर्षविराम वाले यूक्रेन के इलाकों से लोगों को निकालने का कार्य रूका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि उसके और यूक्रेन की सेना के बीच उत्तर पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोलनोवखा से लोगों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता देने को लेकर सहमति बन गई है। बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि ये मार्ग कब तक खुले रहेंगे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि उसके और यूक्रेन की सेना के बीच उत्तर पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोलनोवखा से लोगों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता देने को लेकर सहमति बन गई है। बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि ये मार्ग कब तक खुले रहेंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख कीरीलो तीमोशेनको ने कहा, “ रूसी पक्ष संघर्षविराम नहीं कर रहा है और वह मारियुपोल और आसपास के इलाकों में लगातार गोलाबारी कर रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ संघर्षविराम और मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित गलियारा सुनिश्चित करने के लिए बातचीत जारी है।

उप प्रधानमंत्री ईरीना वेरेशचुक ने पत्रकारों से कहा कि रूस ने वोलनोवखा में भी समझौते को तोड़ा है। उन्होंने कहा, “ हम रूस से अपील करते हैं कि वह गोलाबारी रोक दे।”

रूसी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि रूसी मोर्चों के खिलाफ भी गोलाबारी की गई है।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, “ हम अपनी तरफ से संघर्ष विराम समझौते को लागू करने के लिए सबकुछ कर रहे हैं। यह आज के मुख्य कार्यों में एक है। देखना है कि क्या हम वार्ता प्रक्रिया में आगे जा सकते हैं या नहीं।”

पिछले कई दिनों से मारियुपोल में रूसी सेनाएं गोलाबारी कर रही हैं और बर्फीली सर्दी में वहां फंसे सैकड़ों लोगों के लिए बिजली, फोन, भोजन और पानी का संकट पैदा हो गया है। डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स नामक संस्था ने कहा कि शहर में दवाओं की भी कमी हो गई है।

मारियुपोल, दोनेत्स्क सैन्य-नागरिक प्रशासन के तहत आता है। दोनेत्स्क प्रशासन के प्रमुख पाव्लो किरिलेंको ने कहा कि मानवीय सहायता गलियारा, शहर से जाफोरिझिया तक होगा, जो लगभग 226 किलोमीटर दूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान