विदेश की खबरें | ईयू के शीर्ष राजनयिक कीव में, रूस ने पूरे यूक्रेन में मिसाइल एवं ड्रोन हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने ये हमले राजधानी कीव समेत तीन शहरों को निशाना बनाकर किए। हमले ऐसे समय हुए जब यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता एवं आर्थिक समर्थन को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस ने ये हमले राजधानी कीव समेत तीन शहरों को निशाना बनाकर किए। हमले ऐसे समय हुए जब यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता एवं आर्थिक समर्थन को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

गोला, बारूद एवं कर्मियों की कमी से जूझ रहे यूक्रेन को पश्चिम की मदद की सख्त दरकार है। कुछ दीर्घकालिक विदेशी फंडिंग भी संदेह के घेरे में है। 24 फरवरी को युद्ध के दो साल पूरे हो जाएंगे।

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि उन्होंने सुबह के समय किये गये हमलों के दौरान 64 में से 44 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस हमले में कीव में दो लोगों की मौत हो गयी। दूसरी तरफ क्षेत्रीय गवर्नर विताली किम ने बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के माइकोलेव में हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कुछ रिहायशी इमारत एवं सरकारी प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए।

कीव के महापौर विताली क्लिश्चको ने बताया कि हमले में एक गर्भवर्ती महिला समेत 13 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने कहा कि खारकीव में हमले में 52 साल की एक महिला मामूली रूप से घायल हो गयी।

अधिकारियों के अनुसार, मिसाइल हमला दूरवर्ती लवीव क्षेत्र में भी किया गया जहां हमले के कारण आग लग गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी