एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के कारण 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही है यूरोप की अर्थव्यवस्था

पीएमआई का 50 से कम रहना आर्थिक गतिविधियों में गिरावट का संकेत माना जाता है।अप्रैल में पीएमआई के मात्र 13.5 रहने से पता चलता है कि यूरोजोन में बड़ी गिरावट आने वाली है।

लॉकडाउन के कारण 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही है यूरोप की अर्थव्यवस्था

आईएचएस मार्किट ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोजोन का खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) अप्रैल में गिर कर 13.5 के न्यूनतम स्तर पर आ गया। इससे पहले मार्च में पीएमआई 29.7 रहा था। यह 20 साल से अधिक समय का सबसे निचला स्तर है। वर्ष 2009 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान पीएमआई का न्यूनतम स्तर 36.2 था।

पीएमआई का 50 से कम रहना आर्थिक गतिविधियों में गिरावट का संकेत माना जाता है।अप्रैल में पीएमआई के मात्र 13.5 रहने से पता चलता है कि यूरोजोन में बड़ी गिरावट आने वाली है।

आईएचएस मार्किट के मुख्य अर्थशास्त्री क्रिस विलियमसन ने कहा, ‘‘‘कोरोना वायरस महामारी की रोक-थाम के लिये घर से निकलने पर पाबंदी बड़े हिस्सों में जारी रहने के अनुमान हैं। ऐसे में दूसरी तिमाही में गिरावट हाल के तिहास की सबसे बड़ी गिरावट होगी।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा गति के अनुसार, यूरोजोन की अर्थव्यवस्था तिमाही आधार पर 7.5 प्रतिशत की दर से सिकुड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में लॉकडाउन लागू है। यूरोपीय संघ के नेता बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से बैठक करने वाले हैं, जिसमें 540 अरब यूरो यानी करीब 587 अरब डॉलर के वित्तीय राहत पैकेज की पेशकश के अनुमान हैं। यूरोपीय संघ के संस्थान व सदस्य देश पहले ही करीब 3,300 अरब यूरो यानी करीब 3,600 अरब डॉलर के उपायों की घोषणा कर चुके हैं।

पीएमआई सर्वे के अनुसार, लॉकडाउन के कारण सेवा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेस्तरां से लेकर यात्रा और पर्यटन जैसे क्षेत्र बदहाल हो गये हैं। वैश्विक मांग कम होने तथा आपूर्ति श्रृंखला के बाधिक हो जाने के कारण विनिर्माण क्षेत्र भी प्रभावित हो चुका है। इसके कारण आने वाले समय में यूरोजोन में बेरोजगारी के तेजी से बढ़ने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).