विदेश की खबरें | यूरोपीय एजेंसी ने मॉडर्ना के कोविड--19 रोधी टीके को मंजूरी देने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (ईएमए) की मानव औषधि समिति ने टीके को मंजूरी देने की सिफारिश ऐसे समय की है जब कई यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है और उन्हें टीकाकरण की धीमी गति के चलते आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (ईएमए) की मानव औषधि समिति ने टीके को मंजूरी देने की सिफारिश ऐसे समय की है जब कई यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है और उन्हें टीकाकरण की धीमी गति के चलते आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अब इस टीके के इस्तेमाल को लेकर यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग की मुहर लगनी बाकी है।

ईएमए के कार्यकारी निदेशक एमेर कुक ने कहा, ‘‘यह टीका हमें वर्तमान आपात स्थिति से निपटने में एक और हथियार उपलब्ध कराता है।’’

वहीं, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने टीके को समिति की मंजूरी मिलने का स्वागत किया और ट्वीट किया, ‘‘अब इसे हम मंजूरी देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, इसे यूरोपीय संघ में उपलब्ध कराएं।’’

ईएमए अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक द्वारा विकसित किए गए टीके को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

मॉडर्ना द्वारा विकसित किए गए टीके को मंजूरी देने पर विचार के लिए बैठक से पहले एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि उसके विशेषज्ञ कंपनी के साथ लंबित सभी मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट