विदेश की खबरें | यूरोप बाढ़: मृतक संख्या 90 से अधिक हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 50 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे।

जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 50 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे।

पड़ोस के उत्तर रिने-वेस्टफालिया राज्य के अधिकारियों ने मृतक संख्या 30 बताई है और चेतावनी जारी की है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

जर्मनी में करीब 1,300 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों से संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें टूटी सड़कों और ठप पड़े फोन कनेक्शन के कारण मुश्किल आ रही है। बेल्जियम की प्रसारणकर्ता कंपनी आरटीएफबी ने देश में कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

कई दिन की भारी बारिश के बाद इस हफ्ते बाढ़ आ गई जिसमें कारें बह गईं और घर ढह गए। चांसलर एंजेला मर्केल और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बाढ़ में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया।

शुक्रवार को बचावकर्ता एफ्ट्सडट शहर में अपने घरों के भीतर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि कई लोग जमीन खिसकने के चलते घर ढहने के कारण मारे गए।

बचाव कार्यों में जर्मनी की सेना के 900 जवानों को लगाया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\