खेल की खबरें | यूरो क्वालीफायर: हैलेंड के गोल के बावजूद स्कॉटलैंड से हारा नॉर्वे, पुर्तगाल जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुर्तगाल ने महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 199वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ब्रूनो फर्नांडिज के दो गोल की मदद से बोस्निया-हर्जेगोविना को 3-0 से शिकस्त दी।
पुर्तगाल ने महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 199वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ब्रूनो फर्नांडिज के दो गोल की मदद से बोस्निया-हर्जेगोविना को 3-0 से शिकस्त दी।
बेल्जियम की टीम ने चोटिल केविन डि ब्रून के बिना खेलते हुए ऑस्ट्रिया को 1-1 से बराबरी पर रोका।
ग्रुप ए में नॉर्वे को हराने के बाद स्कॉटलैंड शीर्ष पर चल रहा है और उसकी नजरें 1996 के बाद पहली बार लगातार दूसरी बार यूरोपीय चैंपियनशिप में जगह बनाने पर टिकी हैं।
मार्च में चोटिल होने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैलेंड ने 61वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर नॉर्वे को बढ़त दिलाई लेकिन इसके बाद कोच ने उन्हें बदल दिया जिसका फायदा उठाकर स्कॉटलैंड ने दो मिनट में दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की।
इस हार से नॉर्वे की क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम का दो मैच में सिर्फ एक अंक है।
स्पेन के दो मैच में तीन अंक हैं। टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
ग्रुप के एक अन्य मैच में जॉर्जिया ने साइप्रस को 2-1 से हराया।
ग्रुप ई में वैकलाव सर्नी के दो गोल की मदद से चेक गणराज्य ने फेरो आइलैंड को 3-0 से हराकर ग्रुप के शीर्ष पर अपनी बढ़त चार अंक तक पहुंचाई।
अल्बानिया की टीम मोलदोवा को 2-0 से हराकर आखिरी पायदान से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
ग्रुप एफ में बेल्जियम ने पिछड़ने के बाद रोमेलु लोकाकु के गोल से ऑस्ट्रिया को 1-1 से बराबरी पर रोका।
ऑस्ट्रिया ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है। उसने बेल्जियम पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है लेकिन एक मैच अधिक खेला है। अजरबेजान ने एस्टोनिया को 1-1 से बराबरी पर रोका।
ग्रुप जी में दूसरे स्थान पर चल रहे हंगरी के पास शीर्ष पर चल रहे सर्बिया को पछाड़कर शीर्ष पर आने का मौका था लेकिन मोंटेनेग्रो ने उसे गोल रहित बराबरी पर रोक दिया।
लिथुआनिया ने 17वें मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद बुल्गारिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।
ग्रुप जे में पुर्तगाल ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 3-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए 199वां मैच खेले और उनकी नजरें देश के लिए 200 मैच खेलने वाला पहला पुरुष खिलाड़ी बनने पर टिकी हैं। पुर्तगाल की टीम मंगलवार को आइसलैंड से भिड़ेगी।
पुर्तगाल ने क्वालीफायर में अब तक 13 गोल किए हैं और उसके खिलाफ कोई गोल नहीं हुआ है। स्लोवाकिया की टीम आइसलैंड को 2-1 से हराकर उससे दो अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

