विदेश की खबरें | ईयू अदालत : कोविड मानकों को लेकर पर्यटकों को मिल सकता है रिफंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जर्मनी की एक अदालत के अनुरोध पर यूरोपियन कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने अपनी यह राय दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जर्मनी की एक अदालत के अनुरोध पर यूरोपियन कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने अपनी यह राय दी है।

म्यूनिख की अदालत उन दो लोगों के मामले पर विचार कर रही है, जिन्होंने 13 मार्च, 2020 से शुरू होने वाले ग्रैन कैनरिया के स्पेनिश द्वीप पर दो सप्ताह के टूर पैकेज खरीदे थे, लेकिन ठीक उसी समय यूरोप में महामारी फैल गई थी।

दो दिन बाद ही वहां लगाये गए प्रतिबंधों और तत्पश्चात उनकी जल्द वापसी के कारण वे पैकेज की कीमतों में से 70 प्रतिशत वापस मांग कर रहे हैं।

ईयू की अदालत ने कहा कि जब 15 मार्च, 2020 को प्रतिबंध लगाये गये थे तो बीच बंद कर दिये गये थे, कर्फ्यू लगा दिया गया था तथा वादियों को केवल खाना खाने के लिए ही होटल के कमरे से निकलने की अनुमति दी गयी थी। उसके बाद 18 मार्च, 2020 को उन्हें कभी भी होटल छोड़ने को तैयार रहने को कहा गया था और दो दिन बाद उन्हें जर्मनी लौटना पड़ा था।

टूर ऑपरेटर ने इस आधार पर अनुरोधित कटौती को ठुकरा दिया था कि ‘आम जीवन के जोखिम’ के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

जर्मन अदालत को अब यह आकलन करना होगा कि क्या इस मुद्दे से संबंधित विशिष्ट मामले में प्रतिबंध ‘टूर आर्गेनाइजर’ द्वारा अनुबंध के ‘निष्पादन में विफलता या अनुचित प्रदर्शन’ के तहत आ सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\