विदेश की खबरें | रूस पर लगे प्रतिबंध पर ईयू के देश एकमत, ऊर्जा क्षेत्र में पाबंदी पर मतभेद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध की शुरुआत में, ईयू के सदस्य देशों ने रूस की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी धनाढ्य वर्ग को लक्षित कर कड़े कदम उठाते हुए कई प्रतिबंध लगाए थे। अमेरिका के रुख के उलट, ईयू ने अब तक रूस से प्राप्त होने वाले जीवाश्म ईंधन पर पाबंदी नहीं लगाई है जिससे पता चलता है कि सदस्य देशों के उद्योग रूस के तेल, प्राकृतिक गैस और कोयले के भंडार पर किस हद तक निर्भर हैं।

युद्ध की शुरुआत में, ईयू के सदस्य देशों ने रूस की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी धनाढ्य वर्ग को लक्षित कर कड़े कदम उठाते हुए कई प्रतिबंध लगाए थे। अमेरिका के रुख के उलट, ईयू ने अब तक रूस से प्राप्त होने वाले जीवाश्म ईंधन पर पाबंदी नहीं लगाई है जिससे पता चलता है कि सदस्य देशों के उद्योग रूस के तेल, प्राकृतिक गैस और कोयले के भंडार पर किस हद तक निर्भर हैं।

ब्रसेल्स में आयोजित सम्मेलन में बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्सांदर दे क्रू ने कहा, “हम आपस में युद्ध नहीं लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी तुलना में रूसी पक्ष पर, प्रतिबंधों का हमेशा बड़ा असर होना चाहिए।” सम्मेलन में जर्मनी, ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड्स जैसे देशों की भी ऐसी ही राय थी। यह देश उन देशों के खिलाफ जाते दिखाई दे रहे हैं जो रूस की सीमा के निकट स्थित हैं तथा उस पर अब और कड़े प्रतिबंधों की मांग कर रहे हैं।

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सन्ना मारिन ने कहा, “जब तक हम रूस से ऊर्जा खरीद रहे हैं, तब तक हम इस युद्ध का वित्त पोषण कर रहे हैं और हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है।” बाल्टिक देशों के नेताओं ने भी मारिन का समर्थन किया। लातविया के प्रधानमंत्री क्रिसजनिस कारिन्स ने संवाददाताओं से कहा, “हमें रूस की अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करना है ताकि युद्ध में धन के उपयोग को रोका जा सके।’’

ईयू के सदस्य देश, बिजली पैदा करने और घरेलू तथा आपूर्ति उद्योग के लिए 90 प्रतिशत प्राकृतिक गैस का आयात करते हैं और इसमें से 40 प्रतिशत गैस तथा तेल की आपूर्ति रूस करता है।

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने रूसी गैस पर ईयू की निर्भरता में इस साल के आखिर तक दो तिहाई की कमी का प्रस्ताव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\