विदेश की खबरें | यूरोपीय संघ ने बच्चों को मॉडेरना का टीका लगाने, फाइजर के बूस्टर डोज को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. औषधि एजेंसी का कहना है कि इस कदम से यूरोप में कोविड-19 से बच्चों के बचाव में मदद मिलेगी।

औषधि एजेंसी का कहना है कि इस कदम से यूरोप में कोविड-19 से बच्चों के बचाव में मदद मिलेगी।

यूरोपीय संघ के नियामक टीका प्रमुख डॉक्टर मार्को कावलरी ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बच्चों को लगाए जाने वाले मॉडेरना के कोविड रोधी टीके की खुराक अन्य किशारों (12 से 18 साल) और वयस्कों को दिए जाने वाली खुराक की आधा होगी।

उन्होंने कहा कि पहले से कोविड रोधी टीका लगवा चुके लोग बूस्टर डोज के रूप में मॉडेरना का टीका लगवा सकते हैं।

फाइजर-बायोएनटेक के टीके को नवंबर 2021 में पांच साल या उससे ज्यादा आयु के बच्चों के टीकाकरण में इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गयी थी।

कावलरी ने कहा कि इजराइल और अमेरिका सहित अन्य देशों से 4,00,000 से ज्यादा बच्चों से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, 12 साल तक के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक टीके की तीसरी खुराक सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी नये सुरक्षा संकेत की पहचान नहीं हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\