विदेश की खबरें | इथियोपिया ने कहा अबी युद्ध क्षेत्र में, उपप्रधानमंत्री को सौंपे दायित्व
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार के प्रवक्ता लेगेसे तुलु ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को युद्ध क्षेत्र में पहुंचे हैं हालांकि उन्होंने उनके ठिकाने का विवरण नहीं दिया।
सरकार के प्रवक्ता लेगेसे तुलु ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को युद्ध क्षेत्र में पहुंचे हैं हालांकि उन्होंने उनके ठिकाने का विवरण नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि उप प्रधानमंत्री देमेके मेकोन्नेन दिन-प्रतिदिन के सरकारी कामकाज को देख रहे हैं।
अफ्रीका के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में युद्ध ने अनुमान के मुताबिक हजारों लोगों की जान ले ली है। फ्रांस, जर्मनी और तुर्की सहित कई देशों ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे तत्काल इथियोपिया छोड़ दें क्योंकि उत्तरी टिग्रे क्षेत्र से प्रतिद्वंद्वी लड़ाके राजधानी अदीस अबाबा की ओर बढ़ रहे हैं।
एक अमेरिकी दूत ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि उसे डर है कि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के प्रयासों में हुई मामूली प्रगति “चिंताजनक” गति से बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच पीछे छूट सकती है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)