विदेश की खबरें | इथियोपिया ने ‘सभी सक्षम’ नागरिकों से टिग्रे युद्ध में शामिल होने का किया आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध में शामिल होने का आह्वान करना एक बुरा संकेत है कि इथियोपिया की 10 करोड़ 10 लाख की आबादी को संघर्ष की ओर धकेला जा रहा है। प्रधानमंत्री आबेय अहमद ने पहले घोषणा की थी कि यह संघर्ष कुछ ही हफ्तों में खत्म हो जाएगा।

युद्ध में शामिल होने का आह्वान करना एक बुरा संकेत है कि इथियोपिया की 10 करोड़ 10 लाख की आबादी को संघर्ष की ओर धकेला जा रहा है। प्रधानमंत्री आबेय अहमद ने पहले घोषणा की थी कि यह संघर्ष कुछ ही हफ्तों में खत्म हो जाएगा।

यह जानलेवा लड़ाई अब टिग्रे के बाहर पड़ोसी क्षेत्रों तक फैल गयी है और अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश में यह संघर्ष पूर्वी अफ्रीकी प्रायद्वीप को भी अस्थिर कर सकता है।

मंगलवार को की गयी इस घोषणा से सरकार द्वारा जून में घोषित एकतरफा संघर्ष विराम खत्म हो गया है। जून में उसकी सेना टिग्रे से पीछे हट गयी थी। इस नयी घोषणा से नौ महीने से चल रहे युद्ध में मृतकों की संख्या बढ़ना भी तय है। इसमें अब तक हजारों लोग मारे गए, व्यापक पैमाने पर सामूहिक बलात्कार हुए और समुदायों का विस्थापन हुआ।

टिग्रे में हजारों लोग एक दशक में दुनिया की सबसे भयंकर भुखमरी का सामना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने बयान में इथियोपिया के सभी नागरिकों से टिग्रे बलों के जासूसों और एजेंटों का पर्दाफाश करने के लिए आंख और कान खुले रखने का आह्वान किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और वकीलों ने बताया कि संघर्ष के दौरान टिग्रे के हजारों निवासियों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है।

लड़ाई बढ़ने से कुछ अन्य जातियों के लोगों में चिंता पैदा हो गयी है जिन्हें डर है कि टिग्रे सेना बदला लेगी।

टिग्रे सेना के प्रवक्ता गेताच्यू रेडा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘युद्ध के मोर्चे पर तोपों का शिकार बनने के लिए मिलिशिया को भेजना चाहते हैं’’ और उसने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि ‘‘गैर प्रशिक्षित, हथियार चलाने का प्रशिक्षण नही रखने वाले लोगों’’ को अब लड़ाई में शामिल किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\