जरुरी जानकारी | वर्ष 2020-21 में पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण 8.3 प्रतिशत, सभी राज्यों ने लक्ष्य हासिल किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हासिल किया गया है। नवंबर को समाप्त होने वाले विपणन वर्ष 2020-21 में यह मिश्रण स्तर लगभग 8.3 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हासिल किया गया है। नवंबर को समाप्त होने वाले विपणन वर्ष 2020-21 में यह मिश्रण स्तर लगभग 8.3 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

वर्ष 2019-20 में पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण का स्तर पांच प्रतिशत था।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, एचपीसीएल के कार्यपालक निदेशक सी श्रीधर गौड़ ने कहा कि मौजूदा एथनॉल आपूर्ति वर्ष (दिसंबर से नवंबर) में एथनॉल मिश्रण स्तर पिछले दो वर्षों में पांच प्रतिशत के औसत से लगभग 8.2-8.3 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम पूरे देश में पहुंच गया है। गौड़ ने कहा, ‘‘सिक्किम अंतिम राज्य था। चार दिन पहले, हम सिक्किम भी पहुंचे। सभी राज्यों में एथनॉल मिलाने का काम हो रहा है।’’

गौड़ ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एथनॉल मिश्रण लक्ष्य को हासिल किया गया है।

उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2021-22 एथनॉल आपूर्ति या विपणन वर्ष में पेट्रोल में 10 प्रतिशत मिलाने का स्तर हासिल कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\