एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिन के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: 7.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज राज्य के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है और जोधपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर लू और कुछ स्थानों पर उष्ण रात दर्ज की गई।

राज्य के बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).