जरुरी जानकारी | गुजरात में औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 300 करोड़ निवेश करेगी ईएसआर इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईएसआर एक प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक रियल एस्टेट मंच है। यह मुख्य रूप से एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों पर ध्यान देती है।

ईएसआर एक प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक रियल एस्टेट मंच है। यह मुख्य रूप से एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों पर ध्यान देती है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में 36.5 एकड़ में औद्योगिक और लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की अपनी योजना की घोषणा की। यह पार्क गुजरात के जलीसाना में तैयार किया जाएगा जो उत्तरी गुजरात का एक उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है।

कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित पार्क इस क्षेत्र में इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, निर्माण, मशीनरी, ऑटोमोबाइल, ऑटो-सहायक, ई-कॉमर्स और 3 पीएल कंपनियों के लिए विस्तार और कुल अन्य जरूरतों को पूरा करेगा। यह पार्क दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

ईएसआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिजीत मलकानी ने कहा, ‘‘हम देश के सबसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक क्षेत्रों में से एक में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं। हम इस क्षेत्र में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग गतिविधि को और बढ़ाने के लिए ग्रेड ए स्पेस में योगदान करने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस पार्क को विकसित करने के लिए अनुमानित निवेश लगभग 300 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी