देश की खबरें | ईश्वरप्पा के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें गिरफ्तार किया जाए: पाटिल के परिवार ने कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कथित रूप से आत्महत्या करने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है और उसकी मांग है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ईश्वरप्पा पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
बेलगावी (कर्नाटक), 14 अप्रैल कथित रूप से आत्महत्या करने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है और उसकी मांग है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ईश्वरप्पा पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
आज शाम ईश्वरप्पा ने मंत्रिपद से इस्तीफे की घोषणा की क्योंकि राजनीतिक भूचाल खड़ा हो गया था। वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।
संतोष पाटिल के भाई प्रशां पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘.... प्राथमिकी में तीन नामों - ए1, ए2 और ए3 का जिक्र है । पुलिस विभाग जांच कर रहा है और उसे तीनों को गिरफ्तार करना होगा... हम गिरफ्तारी चाहते हैं, हमने इस्तीफे की कभी मांग नहीं की। इस्तीफा सरकार एवं उनपर (ईश्वरप्पा) पर छोड़ दिय जाए। हम चाहते हैं कि आरोपी गिरफ्तार किये जाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे भाई ने व्हाट्सऐप संदेश में जो कुछ लिखा था , वही चीजे मैंने शिकायत में जिक्र की। प्राथमिकी में उल्लेखित सभी तीनों आरोपी गिरफ्तार किये जाएं।’’
बेलगावी के ठेकेदार पाटिल मंगलवार को उडुपी के एक होटल में मृत पाये गये थे। उससे कुछ सप्ताह पहले पाटिल ने वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
कथित व्हाट्सऐप संदेश में पाटिल ने अपनी मौत के लिए ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)