जरुरी जानकारी | एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टर की बिक्री जून में 21 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि उपकरण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के ट्रैक्टर की कुल बिक्री जून में 21.1 प्रतिशत बढ़कर 10,851 इकाई हो गई।
नयी दिल्ली, एक जुलाई कृषि उपकरण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के ट्रैक्टर की कुल बिक्री जून में 21.1 प्रतिशत बढ़कर 10,851 इकाई हो गई।
एस्कॉर्ट्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले साल के इसी महीने में 8,960 इकाइयां बेची थीं।
यह भी पढ़े | GST Day 2020: ‘वस्तु एवं सेवा कर’ की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं, जो हर किसी को जानना बेहद जरुरी.
कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन माह के दौरान घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 10,623 इकाई रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,648 इकाई था।
हालांकि, जून में निर्यात 26.9 प्रतिशत घटकर 228 इकाई रह गया।
यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.
एक अन्य विज्ञप्ति में एमजी मोटर्स ने बताया कि जून में उसने 2,012 इकाइयों की बिक्री की है। कंपनी के बिक्री निदेशक राकेश सिदाना ने बताया कि हालांकि इस साल मई के मुकाबले जून में बिक्री अच्छी रही, लेकिन कई कारणों से आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स में बाधाएं बनी हुई हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी इन बाधाओं से उबरने की कोशिश कर रही है और वह इस महीने हैक्टर प्लस की पेशकश करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)