एजेंसी न्यूज

एस्कार्ट्स का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 128 करोड़ रुपये

   कंपनी ने वर्ष 2018-19 की इसी जनवरी-मार्च अवधि में 116.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एस्कार्ट्स का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 128 करोड़ रुपये
जमात

नयी दिल्ली, 14 मई कृषि उपकरण और इंजीनियरिंग उत्पाद निर्माता कंपनी, एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने कहा है कि 31 मार्च, 2020 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 9.71 प्रतिशत बढ़कर 127.73 करोड़ रुपये रहा है।

   कंपनी ने वर्ष 2018-19 की इसी जनवरी-मार्च अवधि में 116.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एक बयान में एस्कॉर्ट्स ने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 1,415.95 करोड़ रुपये रह गई जो पूर्व वर्ष की चौथी तिमाही में 1,668.72 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने वर्ष 2018-19 के 477.9 करोड़ रुपये की तुलना में पूरे 2019-20 वित्तवर्ष के दौरान 471.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया।

वित्तवर्ष 2019-20 में कंपनी की कुल आय 5,907.69 करोड रुपये रही जो कि वर्ष 2018-19 में 6,354.42 करोड़ रुपये थी।

एस्कॉर्ट्स के अध्यक्ष निखिल नंदा ने कहा कि उद्योग और संबंधित व्यवसाय परिचालन पर कोरोना वायरस महामारी का गंभीर प्रभाव है और स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगेगा।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वर्ष 2019-20 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर के लिए 2.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).