विदेश की खबरें | तुर्किये में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनाव में एर्दोआन को बढ़त, कमाल पिछड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ ने दिखाया कि एर्दोआन को 53 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कमाल को 47 फीसदी मत हासिल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ ने दिखाया कि एर्दोआन को 53 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कमाल को 47 फीसदी मत हासिल हुए हैं।

इस बीच, विपक्ष की करीबी ‘एनएनकेए’ समाचाल एजेंसी ने कहा कि कमाल को 49 फीसदी वोट हासिल हुए हैं, जबकि एर्दोआन को 51 फीसदी वोट मिले हैं।

चुनाव परिणाम का असर अंकारा से बाहर भी दिखेगा, क्योंकि तुर्किये यूरोप और एशिया के बीच स्थित है और यह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है।

इस बार के चुनावी नतीजे तय करेंगे कि लंबे समय से देश की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति एर्दोआन का निरंकुश शासन जारी रहेगा या फिर अधिक लोकतांत्रिक समाज बहाल करने का वादा करने वाले उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कमाल सत्ता पर काबिज होंगे।

देश में 14 मई को हुए पहले दौर के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल पाया था।

दूसरे दौर के चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। तुर्किये में ‘एक्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) नहीं होते, लेकिन शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के कुछ ही घंटों के अंदर प्रारंभिक परिणाम सामने आने की उम्मीद की जा रही थी।

इस चुनाव में छह करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र थे। इस्तांबुल में वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति एर्दोआन ने कहा कि यह तुर्की के इतिहास में पहला राष्ट्रपति चुनाव है, जिसमें दूसरे दौर का मतदान हो रहा है।

एर्दोआन ने पहले दौर में उच्च मतदान प्रतिशत की तरीफ की और कहा कि उन्हें रविवार को फिर से बड़ी संख्या में लोगों के मतदान करने की उम्मीद है।

74 वर्षीय पूर्व नौकरशाह कमाल ने दूसरे दौर के मतदान को देश के भविष्य के लिहाज से एक जनमतसंग्रह के रूप में वर्णित किया।

एर्दोआन पिछले 20 साल से तुर्किये की सत्ता पर काबिज हैं। पहले दौर के मतदान में जीत के लिए आवश्यक बहुमत से कुछ अंतर से चूक गए एर्दोआन के दूसरे दौर में जीत हासिल करने का अनुमान जताया जा रहा है। पहले चरण में एर्दोआन अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल से चार प्रतिशत अंकों से आगे रहे थे।

कमाल छह दलों के गठबंधन और मध्यमार्गी-वामपंथी मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवार हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\