एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इक्विटी म्यूचुअल फंड को अगस्त में मिला 8,666 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में अगस्त में 8,666 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह लगातार छठा महीना है कि जबकि इक्विटी एमएफ में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है।

जरुरी जानकारी | इक्विटी म्यूचुअल फंड को अगस्त में मिला 8,666 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली, आठ सितंबर इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में अगस्त में 8,666 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह लगातार छठा महीना है कि जबकि इक्विटी एमएफ में निवेश का प्रवाह सकारात्मक रहा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार इक्विटी एमएफ की फ्लेक्सी-कैप श्रेणी में निवेश का प्रवाह जबर्दस्त रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले जुलाई में इन कोषों में 22,583 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था।

इक्विटी योजनाओं में जून में शुद्ध रूप से 5,988 करोड़ रुपये, मई में 10,083 करोड़ रुपये, अप्रैल में 3,437 करोड़ रुपये और मार्च में 9,115 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

इससे पहले जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 तक इक्विटी योजनाओं से लगातार निकासी हुई थी।

इस निवेश से अगस्त के अंत तक म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 36.6 लाख करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। जुलाई अंत तक यह 35.32 लाख करोड़ रुप़ये थीं।

आंकड़ों के अनुसार इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी ओपन एंडेड योजनाओं में अगस्त में 8,666.68 करोड़ रुपये का निवेश आया।

इक्विटी कोषों में फ्लेक्सी-कैप खंड को सबसे अधिक 4,741 करोड़ रुपये का निवेश मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).