जरुरी जानकारी | ईपीएफओ अधिकारियों ने अपर्याप्त आईटी बुनियादी ढांचे पर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी भविष्य निधि अधिकारी संघ ने सेवानिवृत्ति निधि निकाय के सूचना प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए केंद्रीय श्रम मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कर्मचारी भविष्य निधि अधिकारी संघ ने सेवानिवृत्ति निधि निकाय के सूचना प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए केंद्रीय श्रम मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

इसी सप्ताह मंत्री को लिखे पत्र में ईपीएफ अधिकारी संघ (ईपीएफओए) ने कहा कि वह ईपीएफ आईटी बुनियादी ढांचे - सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, आईटी जनशक्ति को उन्नत करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप के लिए नियमित रूप से अनुरोध कर रहा है। पुराने तंत्र से ईपीएफ के कर्मचारियों पर भारी दबाव पड़ रहा है और ईपीएफओ सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संघ ने कहा कि स्थिति अब गंभीर हो गई है, क्योंकि अधिकारी और कार्यालय प्रतिदिन महत्वपूर्ण प्रणालीगत खामियों के बारे में बता रहे हैं।

इसमें कहा गया कि ईपीएफओ का अपर्याप्त आईटी तंत्र और इससे सेवा संबंधी बाधाएं ईपीएफ सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं।

ईपीएफओ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर इसकी सेवा वितरण अवसंरचना के आधारभूत घटक के रूप में कार्य करता है।

ईपीएफओ ने कहा कि हाल के दिनों में सॉफ्टवेयर में भारी अस्थिरता देखी गई है, जिसके तहत बार-बार व्यवधान आया है।

इससे पहले, ईपीएफओ प्रबंधन ने सॉफ्टवेयर के प्रदर्शन संबंधी समस्याओं के लिए उपयोगकर्ता लॉगिन को जिम्मेदार ठहराया था।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि उपयोगकर्ताओं के अधिक न होने पर भी प्रणाली धीमाी या ठप हो जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड