जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने जनवरी में 16.02 लाख सदस्य जोड़े, पहली बार 8.08 लाख नामांकन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध रूप से 16.02 लाख सदस्य जोड़े। रविवार को जारी पेरोल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, 24 मार्च सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध रूप से 16.02 लाख सदस्य जोड़े। रविवार को जारी पेरोल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में रविवार को कहा कि जनवरी 2024 में पहली बार लगभग 8.08 लाख सदस्यों का नामांकन किया गया।
मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ ने जनवरी 2024 में शुद्ध आधार पर 16.02 लाख सदस्यों को जोड़ा है।
आंकड़ों के मुताबिक इनमें 18-25 आयु वर्ग के अधिकांश सदस्य हैं। इनकी संख्या जनवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 56.41 प्रतिशत है।
इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं। ये मुख्य रूप से पहली बार नौकरी कर रहे हैं।
पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 12.17 लाख सदस्य जो ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर निकल गए थे, वे फिर से शामिल हो गए।
इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। इन्होंने अपने कोष को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।
आंकड़ों के मुताबिक 8.08 लाख नए सदस्यों में लगभग 2.05 लाख महिला सदस्य हैं। इसके अलावा समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए शुद्ध महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.03 लाख रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

