एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने जुलाई में 20 लाख नए सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ से इस साल जुलाई में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने जुलाई में 20 लाख नए सदस्य जोड़े

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ से इस साल जुलाई में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10.52 लाख नए या पहली बार काम करने वाले लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े।

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में करीब 20 लाख नए सदस्य जुड़े (19.94 लाख) है।

उन्होंने बताया कि जुलाई में जुड़े 8.77 लाख सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 18-25 वर्ष की आयु के लगभग 6.25 लाख लोग पहली बार काम कर रहे हैं या नए सदस्य हैं। करीब 59.4 प्रतिशत नए सदस्य 18-25 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि युवाओं के रोजगार में वृद्धि हुई है।

मंत्री ने बताया कि जुलाई में ईपीएफओ से 4.41 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जिनमें 3.05 लाख नई सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि महिला रोजगार में भी वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).